
Rewa News : आज पूरे देशभर में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही भगवान श्री कृष्ण की मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई जगहों पर झांकियां भी निकाली गई है। इस अवसर पर महिला और खासकर बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित दिखे। वह बाल गोपाल की तरह सज-धज कर मंदिर पहुंचे थे। वहीं, रीवा से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, तभी एक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में दुख का माहौल है।
कमर में लगी चोट
दरअसल, कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तभी मटकी फोड़ने के प्रयास में एक युवक काफी ऊंचाई से नीचे गिर आ गिरा। जिस कारण उसके कमर में गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में मौके पर मौजूद पुलिस की टीम युवक को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसे प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। फिलहाल, उसकी स्थिति डॉक्टरों द्वारा स्थिर बताई जा रही है।
फिसला पैर
बता दें कि यह घटना शिल्पी प्लाजा की है। जब शाम 4:00 बजे यह कार्यक्रम शुरू होने वाला था, लेकिन किसी कारणवश यह कई घंटों की देरी से शुरू हुआ। तब तब काफी अंधेरा भी हो चुका था। वहीं, युवक मटकी फोड़ने के लिए दूसरे व्यक्ति का सहारा लेकर ऊपर चढ़ ही रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया, जिससे यह हादसा हो गया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

