Rewa News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, अगले साल 10 फरवरी को होगी चयन परीक्षा

Rewa News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, अगले साल 10 फरवरी को होगी चयन परीक्षा

Rewa News : यदि कोई विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वी और 11वीं में रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 है। जिसकी चयन परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए छात्रों को निर्धारित एग्जाम सेंटर जाकर परीक्षा देना होगा। जिसमें चयन होने के बाद आपका दाखिला इस सत्र के लिए लिया जाएगा।

आवश्यक योग्यता और पात्रता मानदंड

कक्षा 9वीं में प्रवेश:

  • आवेदक को रीवा जिले का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उन्हें वर्ष 2023-24 सत्र में किसी शासकीय या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • उनकी जन्मतिथि 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए।

कक्षा 11वीं में प्रवेश:

  • शैक्षणिक सत्र 2023-24 में किसी भी जिले के शासकीय या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • उनकी जन्मतिथि 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए।

वहीं, आवेदन पत्र और पंजीयन के लिए आवेदक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं। वहां आपको आवश्यक दिशानिर्देश सहित पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews