रीवा में भंडारे के दौरान प्रसाद मांगना युवक को पड़ा महंगा, पत्थर मारकर फोड़ा गया सिर, जानें पूरा मामला

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घुसे और पत्थर चले। इससे एक व्यक्ति के सिर पर लग गया। मारपीट खत्म होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
Marpit Crime Police

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अपराधों की संख्या हमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन यहां एक से बढ़कर एक ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिससे लोग काफी दुखी होते हैं। चोरी, डकैती जैसी घटनाओं से वह अपने घरों के बाहर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। त्योहार के दिन में तो घर में ताला लगा कर जाना खतरे से खाली नहीं है।

आज जहां पूरे देश भर में दशहरा की धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लोग बुराई पर अच्छाई के प्रतीक से जुड़े इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं, तो वहीं दो पक्षों में जमकर विवाद देखने को मिला। इससे आसपास का माहौल भी थोड़ी देर के लिए बदल गया।

दो पक्षों में हुआ विवाद

दरअसल, छोटी सी लड़ाई ने बाद में बड़ा रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घुसे और पत्थर चले। इससे एक व्यक्ति के सिर पर लग गया, जिस कारण उसका सिर फूट गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। मारपीट खत्म होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

भंडारे में हुई मारपीट

जैसा कि हम सभी जानते हैं नवरात्रि के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। कुछ जगहों पर यह अष्टमी, नवमी के दिन आयोजित कर दिया जाता है, तो बहुत सारी जगहों पर दशहरा के अवसर पर भंडारा खिलाया जाता है। यह घटना भंडारे से ही जुड़ी हुई है। घटना में घायल व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पूरा विवाद भंडारे में पूरी मांगने को लेकर हुआ। इस बात से गुस्साए चंदन और कुंदन ने उसपर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। घायल की पहचान पुलिस द्वारा राजाराम उपाध्याय के रूप में की गई है।

मामला दर्ज

फिलहाल, अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज कराया गया है। सिर पर चोट लगने के कारण उसका काफी खून बह गया था, लेकिन अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। साथ ही जांच के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। आने वाले कुछ समय में समस्या का जल्द निराकरण कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews