Hindi News

रीवा में ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी ने पेश की मिसाल, 27,500 रुपये किए पुलिस के हवाले

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जब चालक को अपने ऑटो में 27,500 मिले, जिसे लेकर वह सीधे थाने पहुंचा और उन्हें जमा कर दिया है।
रीवा में ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी ने पेश की मिसाल, 27,500 रुपये किए पुलिस के हवाले

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी-डकैती के मामले सामने आते हैं, तो कभी दिनदहाड़े लूटपाट की जाती है। यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, लेकिन जिले में ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी ने एक मिसाल पेश की है।

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जब चालक को अपने ऑटो में 27,500 मिले, जिसे लेकर वह सीधे थाने पहुंचा और उन्हें जमा कर दिया है।

पहुंचा थाने

पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक एहसास बस स्टैंड की ओर गया, जहां यात्री के उतरने के बाद ऑटो की सफाई करने लगा। तब उसे 500 के 55 नोट मिले, जिसे लेकर वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और रुपए जमा कर दिए। इस घटना से लोग काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

टीआई ने कही ये बात

थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक द्वारा किए गए इस कार्य से वह लोगों के बीच एक प्रेरणा बन चुका है। आने वाले समय में पुलिस अधीक्षक द्वारा उसे सम्मानित भी किया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews