Rewa News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैवाहिक आयोजन से लौट रहा था युवक

Rewa News : रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों व एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, युवक का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

त्योंथर के पास का मामला

दरअसल, मामला सोहागी थाना अंतर्गत त्योंथर के पास का है। पुलिस के मुताबिक, युवक वैवाहिक आयोजन से लौट रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकरा गई जिसके कारण उसकी जान चली गई। पुलिस मौके पर पहुंचने तक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया और दम तोड़ चुका था।

बहरईचा का था निवासी

पुलिस ने मृतक की पहचान दिलीप बंसल उम्र 26 वर्ष निवासी बहरईचा के रुप में किया गया है जो कि वैवाहिक आयोजन से सहिजवार गांव से लौट रहे थे। जब युवक सोहागी की ओर जा रहे था तो रास्ते में संकेतक बोर्ड दिखाई दिया। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे बोर्ड से टकरा गए। उच्च गति के कारण दिलीप के सिर में गंभीर चोट आई। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews