ACCIDENT: खड़े ट्रक में जा घुसी बोलेरो के उड़े परखच्चे, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

ACCIDENT: खड़े ट्रक में जा घुसी बोलेरो के उड़े परखच्चे, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

भोपाल/रीवा।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा वही घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में सुरसा गांव में हुई है। यहां रीवा से एक शादी कार्यक्रम से लौट रही बोलेरो सुरसा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में बोलेरो सवार संजय सिंह और मनोज सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को पीएम के लिए भेजा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

शिवराज ने जताया शोक
इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे के शिकार लोगों के प्रति शोक संवेदना जताई है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि रीवा के सुरसा में ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर से हुए हादसे का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और उनके परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने तथा गंभीर रूप से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews