
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां रीवा-हनुमना हाईवे में सड़क हादसा हो गया। गलत साइड से जा रही बोलेरो को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बोलेरो का चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
राहगीरों ने डायल 100 को दी सूचना
पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह 3 से 4 बजे के बीच की घटना है। जब नेशनल हाईवे 135 में भीषण सड़क हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने डायल 100 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने दी जानकारी
मामले में मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि, रात 3 बजे दुर्घटना की सूचना आई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि बोलेरो चालक विपरीत दिशा से हाईवे में जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

