मुकदमा कायम करने मांगी रिश्वत, 15 हजार लेते प्रधान आरक्षक ट्रैप

मुकदमा कायम करने मांगी रिश्वत, 15 हजार लेते प्रधान आरक्षक ट्रैप

रीवा, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa District) में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukt Police) ने एक प्रधान आरक्षक (Head Constable) को 15 हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है| मुकदमा दर्ज करने के नाम पर यह रिश्वत ली जा रही थी| मामले में थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है|

जानकारी के मुताबिक रेवा लोकयुक्त पुलिस की टीम ने जनेह थाना के प्रधान आरक्षक राजीव लोचन पांडे को रंगे हाथ पकड़ा है| मुकदमा दर्ज करने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी| जिसकी शिकायत फरियादी पन्नालाल कोरी ने दर्ज कराई थी| शिकायत के मुताबिक जनेह थाना के प्रभारी प्रधान आरक्षक मुकदमा कायम करने के लिए 15 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त ने गुरूवार को कार्रवाई की|

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 16 सदस्य टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए प्रधान आरक्षक राजीव लोचन पांडे को पकड़ा है। प्रधान आरक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में लिया है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद प्रधान आरक्षक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews