Rewa News: रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, मौके पर हुई 1 बच्ची की मौत, 20 से ज्यादा बच्चे घायल

Road Accident In Dewas

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बस और स्कूली बच्चों को ले जा रही पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें आनन- फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पुलिस वो परिजन पहुंच गए हैं।

जवा-डभौरा मार्ग पर हुआ हादसा

दरअसल, मामाल जवा-डभौरा मार्ग का है, जहां एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त पिकअप वाहन में 35 बच्चे सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि मौकास्थल पर ही एक बच्ची की जान चली गई जबकि 20 से अधिक बच्चों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और जिनकी स्थिति ज्यादा गंभीर है उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है।

मौके से फरार चालक

पनवार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बच्चे ग्रीन वर्ल्ड स्कूल के हैं। जिन्हें जवा की ओर से जा रही शुक्ला बंधु ट्रेवल्स की बस ने सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। हमें सूचना मिलते ही हम मौकास्थल के लिए रवाना हो गए थे तब तक स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू शुरू कर दिया था। जब तक पुलिस पहुंची तब तक पिकअप में फंसे बच्चों को लोगों ने बाहर निकाल लिया था। इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिसे कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और 4 गंभीर रुप से घायल बच्चों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पिकअप वाहन चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

बच्ची बोली- हमें पनौती कह रहे थे अंकल

वहीं, पिकअप वाहन में सवार छात्रा भूमि सिंह ने बताया कि हम सभी बातें कर रहे थे, पता नहीं ड्राइवर अंकल कैसे टक्कर मार दिए। जिसके ड्राइवर टक्कर मारकर पता नहीं कहां चले गए। साथ ही बच्ची ने बताया कि वो हम सभी बच्चों को पनौती बोल रहे थे। इधर, मृतका समेत घायल बच्चों के परिजनों का रो- रोकर बूरा हाल हो रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews