रीवा-सीधी मार्ग पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, यात्री से भरी बस अनियंत्रित होकर बल्कर से टकराई

रीवा-सीधी मार्ग पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, यात्री से भरी बस अनियंत्रित होकर बल्कर से टकराई

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर बल्कर से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया है। फिलहाल, घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, सूचना पाते ही पुलिस पूरी टीम के साथ मौकास्थल पर पहुंच गई है। बता दें कि घटना के बाद आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – टीवी देखकर लौटी 10 वर्षीय मासूम लड़की ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, यह घटना रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत मोहनिया घाटी का है। जहां यात्रियों से भरी एक बस टर्न ले रही थी तभी यह हादसा हो गया। टर्न लेते वक्त बस अनियंत्रित हो गई और बल्कर से टकरा गई। जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। साथ ही, इन लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए है और मामले की जानकारी ले रहे है।

यह भी पढ़ें – भोपाल गैस लीक: TI समेत 10 बीमार, 70 परिवारों को किया शिफ्ट, कमलनाथ बोले- मामले की जांच हो

राहत व बचाव टीम और पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। साथ ही, हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस हादसे के बाद रीवा-सीधी सड़क मार्ग में आवागमन बाधित हो गया है। सभी वाहनों को मार्ग परिवर्तित कर आगे भेजा जा रहा है। खबर लिखने तक घटना में ज्यादा किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें – MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, अनुकंपा नियुक्ति के नियम होंगे सरल, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, मिलेगा लाभ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 9 बजे सतना से चलकर यात्री बस रीवा के रास्ते सिंगरौली जा रही थी। वह गुढ़ सोलर प्लांट के आगे मोहनिया घाटी का पहाड़ चढ़ रही थी। तभी टर्न में अचानक बल्कर आ गया। ऐसे में दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जिससे बस और बल्कर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, पुलिस मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंची थी ताकि जिसे भी मामूली चोट लगी हो उसे तत्काल सेवा प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें – सभी वृद्ध हमारे माता-पिता समान, इनका ध्यान रखना हमारा काम: कलेक्टर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews