शराब की “Buy One Get One Free” स्कीम देख दुकानों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन का बड़ा एक्शन

शराब की “Buy One Get One Free” स्कीम देख दुकानों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन का बड़ा एक्शन

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। आपने रेडीमेड कपड़ों सहित कई अन्य चीजों पर “Buy One Get One Free” स्कीम देखी होगी और उसका लाभ भी उठाया होगा, कई बार इस तो स्पेशल स्कीम का लाभ उठाने बहुत सी भीड़ मॉल और दुकानों पर पहुंच जाती है लेकिन हम यहां आपको कपड़े या किसी और किसी वस्तु की कोई स्कीम नहीं बता रहे बल्कि एक ऐसी स्कीम बता रहे हैं जिसे सुनकर आप आश्चर्य में पद जायेंगे

दर असल ये “Buy One Get One Free” स्कीम है शराब की खरीद पर।  01 अप्रैल से नए टेंडर शुरू हो जायेंगे , नए ठेकेदार को नया स्टॉक उठाना होगा और जिसको इस बार टेंडर नहीं मिला उसने अपना स्टॉक क्लियर करने के लिए रीवा में शराब की बोतल पर Buy One Get One Free स्कीम निकाल दी।

ये भी पढ़ें – PMAYG : मंगलवार को 5.21 लाख हितग्राहियों को पीएम मोदी कराएंगे गृह प्रवेश

इस स्कीम का ठेकेदार को लाभ भी हुआ लेकिन प्रशासन के लिए मुसीबत बढ़ गई।  रीवा की कुछ दुकानों पर शराब कारोबारी दुकानदार ने एक बोतल के सतह एक बोतल फ्री स्कीम का बैनर लगा दिया , फिर क्या था ये खबर जंगल में आग की तरह शहर में सुरा प्रेमियों तक पहुँच गई।

ये भी पढ़ें – अल्पसंख्यकों का दर्जा दिया जा सकता है, जिन राज्यों में हिंदू कम हैं: केंद्र सरकार

दुकानों पर बेतहाशा भीड़ पहुँचने लगी, भीड़ के कारण कुछ जगह ट्रैफिक भी बाधित होने लगा, राहगीरों को निकलने में परेशानी होने लगी।  शराब दुकानों  की सूचना कलेक्टर के पास तक पहुंची।  कलेक्टर मनोज पुष्प ने सहायक आबकारी आयुक्त रीवा विक्रम दीप सागर को शराब दुकानों से फ्री वाले पोस्टर बैनर हटाने के निर्देश दिए। सहायक आबकारी आयुक्त ने निर्धारित दर से सस्ती दरों पर शराब बेचने वालों के खिलाफ नियमसार विभागीय कार्यवाही की बात भी कही।

ये भी पढ़ें – सरकारी नौकरी 2022: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इन पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews