Rewa Road Accident : रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लालगांव चौकी क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला लालगांव चौकी क्षेत्र का है। बता दें कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं जो कि क्योटी जलप्रपात घूमने आए थे। सभी 11 लोग दो कारों में सवार होकर नेशनल हाईवे 30 के रास्ते दोपहर बाद रीवा जिले में दाखिल हुए। दोनों कार एक-दूसरे के आगे-पीछे चल रही थी तभी पहली कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
फिलहाल, पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवाकर युपी में परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, घायलों का इलाज जारी है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

