ऑनलाइन कोई भी सामान खरीदने से पहले पढ़िये ये खबर, नहीं तो आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार

ऑनलाइन कोई भी सामान खरीदने से पहले पढ़िये ये खबर, नहीं तो आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार

अखिल त्रिपाठी/रीवा। ऑनलाइन कोई भी सामान खरीदने से पहले पूरी तस्दीक और सावधानी बेहद जरूरी है। जरा सी आपको को हजारों का चूना लगा सकती है। ताजा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला से ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। महिला ने बताया की एक अनजान नंबर से फोन आया और बीएमडब्ल्यू कार और 25 लाख कैश जीतने की बात कही, इसको लेने के लिए महिला से ठग ने अपने खाते पर 165000 रुपये डलवाने की बात कही। महिला ने ठग के बहकावे में आकर उसके खाते में 165000 रुपये डाल दिए और जब महिला ने कार संबंधित बात की गई तो ठग द्वारा बोला गया कि अभी और पैसे डाल दीजिए तब आपको बीएमडब्ल्यू कार और 25 लाख रुपए मिल जाएंगे। महिला ने ठग को पैसा देने से मना कर दिया गया। जब महिला को इस बात का पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है तो महिला ने सामान थाने में आकर ठगी की  शिकायत दर्ज करवाई है। वही पुलिस ने महिला के मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews