3 सितंबर को रीवा आयेंगे सीएम,निर्माण कार्यों का लोकार्पण और स्वीकृत कार्यों का करेंगे शिलान्यास

3 सितंबर को रीवा आयेंगे सीएम,निर्माण कार्यों का लोकार्पण और स्वीकृत कार्यों का करेंगे शिलान्यास

रीवा, राघवेंद्र सिंह गहरवार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन सितम्बर को रीवा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन सितम्बर को सुबह 10:50 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर 11:50 बजे हवाई पट्टी चोरहटा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री रीवा में संबल योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, पथ पर विक्रय करने वाले विक्रेताओं को स्वनिधि योजना के तहत ऋण राशि तथा अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण कराये गये निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे वायुयान से उमरिया जिले के लिये प्रस्थान करेंगे।

रीवा में होने वाले सीएम के दौरे को देखते हुए रीवा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा एवं अपर कलेक्टर इला तिवारी ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews