मऊगंज में बढ़ रहा चोरों का आतंक, 10 लाख से अधिक का सामान किया पार

मऊगंज में बढ़ रहा चोरों का आतंक, 10 लाख से अधिक का सामान किया पार

Mauganj News : मऊगंज में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आए-दिन शहर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। जिसका एक ताजा मामला सामने आया है। जब घर के भीतर सो रहे लोगों के बीच से चोरों ने शादी के लिए रखे सामान को पार कर दिया। बता दें कि जिस घर में चोरी हुई उस घर में कुछ महीनों बाद दो बेटियों की शादी होने वाली थी। इसके लिए सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, महंगे कपड़े सहित कैश रखे हुए थे। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

कहां का है मामला?

बता दें कि पूरी घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के हंडिया गांव की है। जब सुबह घरवालों की आंख खुली तो उन्होंने कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पाया। वहीं, पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में फरयादी गंगा प्रसाद तिवारी ने बताया कि चोरों द्वारा 10 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में मौकास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।

बदमाशों के हौसले बुलंद

दरअसल, यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी चोरों वे बुजुर्ग का पैसा भरा बैग पार कर दिया था। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि दिनदहाड़े लोगों के घर में घुसकर ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस का भय नहीं है। फिलहाल, पुलिस द्वारा इस मामले में चोरों की तलाश जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews