तेज रफ़्तार बस और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत

तेज रफ़्तार बस और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत

रीवा, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) जिले में गुरूवार को एक बाद हादसा हो गया| एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई| वहीं आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं| घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया है|

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब सिंगरौली जिले के बैढ़न से हनुमना होकर रीवा आने वाली सैफ ट्रेवल्स की बस से टायर फूटने के कारण एक ट्रक टकरा गया| हादसा पिपराही के समीप हुआ| ट्रक की टक्कर के बाद बस पलट गई और चीख पुकार मच गई| इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार यात्रियों में से 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य 6 घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई है जिसमें कमला प्रसाद शुक्ला पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्ला उम्र 45 वर्ष निवासी शुकुलगवा थाना लौर, प्रदीप गुप्ता पुत्र जयराम गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी चितरंगी जिला सिंगरौली वह नगर सैनिक भैया लाल शुक्ला पुत्र छोटेलाल शुक्ला उम्र 51 वर्ष निवासी मऊगंज शामिल है। मृतक के शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमाना भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews