अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय के 2020 दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय के 2020 दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

रीवा। अखिल त्रिपाठी।

रीवा मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन आज 11:00 बजे रीवा पहुंचें। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह के दौरान 72 उपाधि धारकों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। 27 पीएचडी धारकों को भी मेडल प्रदान किया। अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय में आज दिनाँक 28/01/2020 को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम सर्वप्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाकर शुरू किया गया विश्विद्यालय की छात्रों ने सुनहरा गीत गाया इसके बाद कुलपति पियूष रंजन के द्वारा मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का फूल माला के साथ स्वागत किया गया । दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम के अगली कड़ी में सभी phd के छात्रों को पीएचडी का प्रमाण पत्र राज्यपाल के द्वारा सभी छात्रों को दिया गया । इसके बाद सभी phd उपाधि बाले छात्रों सपथ दिलाई गई। वही उच्च शिक्षा मंत्री जितू पटवारी के द्वारा लगभग 100 से ज्यादा विज्ञान, हिंदी , अंग्रेजी , गणित , संस्कृति , के सभी छात्रों को मैडल पहनाए गए। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के रीवा कलेक्टर बसंत कुर्रे रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews