
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से एक लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जब एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी का रास्ता रोका और आंख में मिर्च का पाउडर डालकर बैग छीनकर भाग गए। जिसके बाद व्यापारी ने अपने परिजनों को फोन कर इसी जानकारी दी। साथ ही पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सतना का रहने वाला है व्यापारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, व्यापारी सतना शहर के रहने वाले हैं जो कि कृष्णनगर में थोक की दुकान चलाते हैं। जिनका सामान रीवा शहर के कई दुकानों में सप्लाई होता है। इसी सिलसिले में वो यहां आए थे और सामान की डिलेवरी कर अपने शहर वापस जा रहे थे। इस दौरान उनके बैग में 1 लाख रुपए कैश था और वह सतना की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहे थे। तभी लूटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों की तलाश जारी
वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद शहर में जगह-जगह नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस ने टीम गठित कर मौकास्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

