
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा से एक अजीबों- गरीब मामला सामने आया है। जहां क्रब के अंदर से लाश गायब हो गया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि गड्ढा न होने के कारण लाश को जानवर खा गए है। वहीं, मृतका के परिजन संदीप बाधवानी ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…
16 दिसंबर से हुई थी लापता
मामला, रीवा जिले का है। जहां 16 दिसंबर को कविता वाधवानी अपने घर से लापता हो गई थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने स्थानीय थाना में करवाई थी। वहीं, 18 दिसंबर को डभौरा रेलवे स्टेशन में जीआरपी ने अज्ञात लाश बरामद की। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जिसके बाद जीआरपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा में शव का पोस्टमार्टम कराया और सफाई कर्मियों की मदद से बरहुली ठकुरान गांव में नदी के किनारे में लाश को रख मिट्टी डलवा दी।
लाश गायब
वहीं, GRP ने अज्ञात लाश की शिनाख्त के लिए पेपर में खबर छपवाई। जिसके बाद मृतका के परिजन जवा पहुंचे। तब SDM से इजाजत लेकर परिजन तहसीलदार के साथ शव लेने पहुंचे लेकिन वहां लाश गायब थी। हालांकि, वहां पर मृतका के कपड़े व लाश में लिपटी रहने वाली चादर वैसे ही मिली। अंदाजा लगाया जा रहा लाश को जानवरों ने अपना शिकार बना लिया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

