रीवा में दिवाली का धूम, 20 करोड़ का हुआ कारोबार, व्यापारियों की भरी झोली

कोरोना काल के बाद बिजनेस में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इस बार का आंकड़ों पिछले साल के आंकड़ों में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है।
Rewa News

Rewa News : पूरे देश भर में 31 अक्टूबर को बड़े ही धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान शुभ मुहूर्त पर माता श्री लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने अपने घरों को फुल और रंगोली से डेकोरेट किया। रंग-बिरंगी लाइटें सभी के घरों को दिन की भांति उजाला कर रही थी। सुबह से ही मिठाई, फूल, पूजन सामग्री, मूर्ति के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, आदि की दुकानों में काफी ज्यादा भीड़भाड़ रही।

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भी दीपावली के शुभ अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ। यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा।

20 करोड़ का हुआ कारोबार

विंध्य व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश मेघवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल धनतेरस पर 45 करोड़ का व्यापार हुआ है। कोरोना कल के बाद बिजनेस में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इस बार का आंकड़ों पिछले साल के आंकड़ों में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है।

व्यापारियों की भरी झोली

वहीं, दीपावली के अवसर पर 20 करोड़ का कारोबार हुआ है क्योंकि लोगों ने ज्यादातर शॉपिंग धनतेरस पर ही कर ली थी। दिवाली के दिन अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, बाइक और आभूषण की बिक्री हुई है। केवल पटाखे की बात करें तो जिले में कुल 5 करोड़ के पटाखे का कारोबार हुआ है जो कि अपने आप में बड़ा नंबर है। छोटे दुकानदारों को भी इस साल अच्छा प्रॉफिट मिला है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews