रीवा के देवलहा जलप्रपात में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर 500 फीट नीचे उतरे जवान, लापता युवक की तलाश जारी

रीवा के देवलहा जलप्रपात में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर 500 फीट नीचे उतरे जवान, लापता युवक की तलाश जारी

Rewa News : मध्यप्रदेश में रीवा जिले के देवलहा जलप्रपात के पास एक युवक बीते 6 दिसंबर को लापता हो गया था। जिसकी खोज लगातार जारी है। बता दें कि पुलिस-प्रशासन की मांग पर SDRF की टीम जबलपुर से रीवा पहुंची है। जिसके बाद SDRF के जवान ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर 500 फिट नीचे गहरे प्रपात में उतरे हैं जो कि काफी ज्यादा गहरा कुंड है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

पुलिस ने चलाया था सर्च आपरेशन

दरअसल, मामला पत्नी से मामूली विवाद का था। जब पति नाराज होकर घर से बाहर निकल गया। जिसके बाद परिजनों ने देवलहा जलप्रपात में कूदने की आशंका जाहिर की थी। इस घटना को अब तक काफी दिन बीत चुके हैं। पुलिस ने मामले में सर्च आपरेशन जारी कर दिया था। बता दें राहत बचाव की टीम लगातार लापता युवक की तलाश के लिए 500 फीट के आसपास गहरी घाटी में उतरे थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। इसमें करीब एसडीआरएफ के 25 जवान शामिल थे।

पुलिस का दावा

वहीं, पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही थी। साथ ही, अब जबलपुर से SDRF की पांच सदस्यीय टीम को बुलाया गया है और दूरबीन की मदद से भी युवक की तलाश की जा रही है। बता दें बुधवार की सुबह से ही युवक की खोजबीन जारी है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जलप्रपात में उसे कुदते हुए किसी ने भी नहीं देखा है।

SDRF प्रभारी ने दी जानकारी

मामले में SDRF के प्रभारी शंभू पांडे ने बताया कि, ड्रिप ड्राइव रेस्क्यू ऑपरेशन पानी के अंदर या गहरे कुंड पर किया जाता है, जैसे- गुजरात के मोरबी हादसे के समय NDRF ने किया था। ठीक वैसे ही जबलपुर और भोपाल SDRF को भी ड्रिप ड्राइव प्रशिक्षण दिया गया है जो ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे रस्सियों की मदद से कुंड पर उतरे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews