
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला की हत्या उसके पड़ोसी द्वारा की गई थी। दरअसल, मामला गुढ़ थाना अंतर्गत अमवा 5 गांव का है। जहां आरोपी ने बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात आरोपी शराब के नशे में वृद्धा के घर आया और सुबह ग्रामीणों को एक गड्ढे में लाश मिली। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों से पूछताछ
आनन- फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया। जिसके बाद मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान एक संदेही का नाम सामने आया। फिर शक के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई। तब संदेही ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
आरोपी को भेजा जेल
गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश अग्निहोत्री ने मृतका की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद 60 फुट दूर ले जाकर उसे गड्ढे में फेंक दिया और फिर ऊपर से पत्थर पटक दिया। फिलहाल, हत्या के प्रकरण में कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

