रीवा में सड़क किनारे लाश मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रीवा में सड़क किनारे लाश मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सड़क किनारे लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजवा दिया है। इधर, परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस के आने से पहले परिवारवालों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला..

जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, मामला सौर गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, किसान अपने खेत पर मवेशी देखने गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने किसान को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो सड़क किनारे जा गिरा। इंटरनल ऑर्गन में चोट के कारण किसान की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे ये पता लग सके कि ये महज एक हादसा था या हत्या।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews