
Rewa Crime News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो अज्ञात शवों के मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल, शवों की पहचान नहीं हो पाई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
सोनवर्षा गांव का मामला
दरअसल, घटना सोहागी थाना अंतर्गत सोनवर्षा गांव का है। जब वर्षों से बंद कॉलेज की छत पर एक महिला और बच्चे का शव बरामद किया गया। बता दें कि महिला की उम्र करीब 30 और बच्चे की 7 साल बताई जा रही है। मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपी ने पहले महिला के दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसके पेटीकोट के नाड़े से गला घोंट दिया है क्योंकि महिला के शरीर में कपड़े अस्त-व्यस्त थे और गले में नाड़ा बंधा हुआ था।
आरोपी की तलाश जारी
मौके की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी समेत एफएसएल, डॉग स्क्वायड व साइबर टीम वहां पहुंचे और पूरे घटनास्थल की निरीक्षण किया। इस दौरान सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट को रोटी का टुकड़ा और थैला मिला। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले आरोपी ने दोनों के साथ खाना खाया होगा। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

