रीवा में शादी के दौरान फायरिंग, टीआई के भाई को गोली लगी, आरोपी निकला दूल्हे का जीजा

बता दें कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात टीआई की बहन की शादी में तीन राउंड फायर किए गए। बदमाशों ने गोली टीआई राम सिंह पर चलाई थी, लेकिन यह उनके भाई को लग गई। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Firing

Rewa News : शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। हर तरफ शहनाइयां गूंज रही है। हर गली-मोहल्ले में शादी विवाह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान लड़के पक्ष और लड़की पक्ष की तरफ से ढेर सारे लोग एक जगह एकत्रित होते हैं। ऐसे मौके पर छोटी-मोटी चीजों पर विवाद होना आम बात है, लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा में शादी के दौरान गोली चल गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात टीआई की बहन की शादी में तीन राउंड फायर किए गए। बदमाशों ने गोली टीआई राम सिंह पर चलाई थी, लेकिन यह उनके भाई को लग गई। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चोरहटा का मामला

घटना चोरहटा बाईपास स्थित दीप ज्योति मैरिज गार्डन का है, जब गाड़ी को टक्कर मारने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। गोली चलाने वाला खुद को दूल्हे का जीजा बता रहा था। यह शादी टीआई राम सिंह के बहन की थी, जो कि बालाघाट जिले के खैरलांजी में पदस्थ हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इससे मैरिज गार्डन परिसर में सनसनी फैल गई थी। राम सिंह ने बताया कि वह सतना जिले के रामपुर बघेलान के पुतलकी के रहने वाले हैं। रविवार को उनकी बहन की शादी थी और बारात आमेर से आई थी। जयमाला की रस्म लगभग पूरी हो चुकी थी, तभी बारात में शामिल एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को अपनी स्कॉर्पियो से टक्कर मार दिया। जिसके बाद वहां बहस छिड़ गई। बीच बचाव करने जब राम सिंह पहुंचे, तो आरोपी ने गुस्से में फायरिंग कर दी।

आरोपी की तलाश जारी

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान दीपक सिंह के रूप में की गई है, जोकि खुद को दूल्हे का जीजा बता रहा है। फिलहाल, बाराती पक्ष से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी को भी ढूंढा जा रहा है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे टीआई ने अपने कमरे में कैद कर लिया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews