दिवाली से पहले रीवा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

इससे पूरे जिले में दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाना बेहद जरुरी था। जिसके तहत आए-दिन कार्रवाई की जा रही है।
Rewa News

Rewa News : कुछ ही दिन में दिवाली का महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाला है। जिसके लिए तैयारी तेज हो चुकी है। बाजारें लोगों की खचाखच भीड़ से भरी रहती है। दुकानें रंग-बिरंगी लाइटों से सज चुकी है। इसी बीच मिठाईयों की बिक्री भी बढ़ गई है। ऐसे मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की खपत भी बढ़ जाती है, जिसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर के दिशा-निर्देश पर रीवा जिले में खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा नापतोल विभाग के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की गई है।

इससे पूरे जिले में दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। त्यौहारी सीजन में लगातार इस तरह की कार्रवाई काम में बाधा डालती है, लेकिन लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाना बेहद जरुरी था। जिसके तहत आए-दिन कार्रवाई की जा रही है।

मामला दर्ज

खाद्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि निरीक्षण के दौरान हल्दीराम कंपनी के लगभग 2 लाख रुपए के नमकीन, सोन पापड़ी, रसगुल्ला समेत अन्य प्रोडक्ट पाए गए। जिसका कोई लाइसेंस नहीं मिला है। इसके बाद संचालक महेंद्र सिंह के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 31 एक के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही सैंपल को जांच के लिए लैबोरेट्री भेज दिया गया है। इसके अलावा, नापतोल विभाग में कार्रवाई करते हुए 2 कांटों में सील ना पाए जाने पर इसे जब्त कर लिया है। टीम ने पीली कोठी स्थित विनाश मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किया, जहां मैदा, पनीर और नमकीन के नमूने जांच के लिए लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पाया गया कि खुले में रखे चीजों की सप्लाई की जा रही है।

अभियान रहेगा जारी

इन दिनों रीवा में मिलावटी खाद पदार्थों की खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है। दुकानदारों द्वारा स्वच्छता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, लोगों को गंदगी वाले सामान बेच जा रहे हैं। इसलिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत संचालकों पर कार्रवाई जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews