Rewa News: रीवा में 24 घंटे के अंदर हुए 4 सड़क हादसे, 5 की हुई मौत, पढ़ें विस्तार से…

Road Accident In Dewas

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आएदिन लोग तेज रफ्तार कहर का शिकार हो रहे हैं। बता दे जिले में पिछले 24 घंटे के अंतराल में चार अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए, जिनमें अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बाकि घायलों का इलाज जारी है। चारों हादसे एक-के-बाद-एक हुए। जिनमें मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को शव सौंप दिया गया है। तो आइए जानते हैं रीवा जिले में घटित चारों घटनाओं के बारे में…

नेशनल हाईवे 30 पर हुआ भीषण हादसा

एक यात्री बस अनूपपुर जिले से यूपी के प्रयागराज जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे लेकिन गढ़ थाना के टिकुरी गांव के पास नेशनल हाईवे 30 भीषण हादसा हो गया। घटना करीब 3.30 यह हादसा हुआ जब गिट्टी से भरा एक ट्रक अचानक से रुक गया उसी के पीछे चल रही यात्री बस अनियंत्रित हो गई। घटना के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दे जिस वक्त यह घटना हुई थी, उस समय सभी यात्री स्लीपर बस में अपनी-अपनी सीट पर सो रहे थे और जब यह घटना हुई सभी नींद में इधर-उधर भागने लगे लेकिन हादसे में तब भी करीब 28 लोगों के घायल होने की खबर है जबिक दो लोगों की मौत भी हुई है।

रीवा-सिरमौर मार्ग में हुआ हादसा

रीवा-सिरमौर मार्ग में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पुष्पेन्द्र सिंह बघेल बाइक से अपने गांव जा रहे थे लेकिन तभी माड़ौ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वो जमीन पर जा गिरे। जिसके बाद बुधवार को सुबह में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वहीं, एक बार फिर बैकुंठपुर थाने के दोहा मोड़ के पास बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई, हादसा इतना भयंकर था कि घायल को गंभीर चोटें आईं, जिसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

कार और बाइक की ​भिड़ंत में एक की मौत

ऐसा ही एक और मामला बैकुंठपुर थाना अंतर्गत मझगवां पुल के पास से सामने आई। जहां शाम के करीब 6 बजे अचानक हाईवे पर अचनाक पशु आ जाने के कारण कार और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार की जान चली गई जबकि बाकि घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews