Crime- दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की पहले प्रेमी की हत्या, लाश को बोरे में भर नहर में फेंका

Crime- दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की पहले प्रेमी की हत्या, लाश को बोरे में भर नहर में फेंका

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa District) से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमिका(lover) ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी को मौत (Murder) के घाट उतार दिया। इतना ही नही दोनों ने हत्या के बाद शव को भी बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया ताकी किसी को पता ना चल सके। लेकिन पुलिस(Rewa Police) ने मृतक की मोबाइल लोकेशन(Mobile Location) के आधार पर पूरे मर्डर का खुलासा कर दिया।

दरअसल,  गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिलकी गांव का है। मृतक देवेन्द्र पटेल पुत्र यज्ञ सेन पटेल 37 वर्ष निवासी इटहा कला थाना लौर 29 नवंबर से लापता हो गया था , परिजनों ने देवेन्द्र की काफी तलाश की लेकिन वह नह नही मिला तो उन्होंने सामान थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।इसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की और साइबर सेल की मदद से मृतक की लोकेशन और नंबर को ट्रेस किया गया, जिसमें देवेन्द्र की आखरी बार 35 वर्षीय बेवा महिला कृष्णा पटेल पत्नी स्वर्गीय सुभाष पटेल से बात हुई थी।इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके दूसरे प्रेमी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पटेल पुत्र रामनिवास पटेल निवासी मझोला थाना गुढ़ को गिरफ्तार किया और फिर दोनों ने हत्या और नहर में फेंकने का खुलासा किया।

प्रेमिका ने बताया कि देवेन्द्र उससे ब्रेकअप (Breakup) हो जाने के बाद भी उसका पीछा नही छोड़ रहा था। मना करने के बाद वह कई बार वह उसके घर भी आ जाता था और इसके बाद भी वह नही माना और घटना दिनांक को वह महिला के घर जा पहुचा। जंहा पूर्व से मौजूद उसका दूसरा प्रेमी और महिला से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया । शव को बोरे में बंद कर उन्होने नहर में फेंक दिया था।पुलिस ने दोनों की बताई गई लोकेशन पर जाकर मृतक का शव बंद बोरे में सिलपरा नहर से बरामद किया है।दोनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews