MP News : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भाई के घर GST का छापा, टैक्स चोरी का मामला

rewa raid

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की रीवा जिले (Rewa District) में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी (Former Assembly Speaker Srinivas Tiwari) के भाई यदुनाथ तिवारी के घर छापेमार कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई GST विभाग द्वारा जीएसटी टैक्स (GST Tax) चोरी मामले में की गई है।सतना -रीवा की 25 सदस्य टीम ने यह कार्रवाई की है,आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा होने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार, यदुनाथ तिवारी कंस्ट्रक्शन (Construction) का काम करते है, भतीजे राजेंद्र तिवारी की फर्म सावित्री कंस्ट्रक्शन के कार्यालय और आवास से 65 से 70 लाख रूपये के टैक्स चोरी की बात सामने आई थी। इसी शिकायत के आधार पर रीवा और सतना की 22 सदस्य टीम गुरुवार को यदुनाथ तिवारी के घर पहुंची और टैक्स संबंधित कागजों की जांच की। भतीजे राजेंद्र तिवारी की फर्म सावित्री कंस्ट्रक्शन के कार्यालय और आवास पर जीएसटी की टीम के द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है, सतना -रीवा (Satna-Riwa) की 25 सदस्य टीम कार्यवाई में जुटी है। टैक्स चोरी की शिकायत और बैंक ट्रांजेक्शन (Bank Transaction) में अंतर मिलने के बाद टीम कार्यवाई कर रही है। खबर है कि फर्म संचालक राजेन्द्र तिवारी ने 20 लाख रूपये टीम के समझ सरेन्डर किए है जबकि अन्य राशी जमा करने के लिए समय मांगा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी कार्यवाही के संबंध में कोई बातचीत नहीं की है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews