Rewa में दिखा तेज रफ्तार का कहर, तीन अलग-अलग हादसों में 18 लोग घायल

Rewa News : रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वो भी एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन जगहों पर हादसा होने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिसमें कुल 18 लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही, ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

पहला मामला

पहला मामला बिछिया थाने के चिरहुला मंदिर के पास का है, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटों के सामने कुत्ता आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजवाया गया। फिलहाल, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दूसरा मामला

जबकि दूसरा मामला गुढ़ रेडियो स्टेशन के पास का है, जहां एक सीधी से रीवा आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 6 लोगों को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। जिन्हें एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

तीसरा मामला

वहीं, तीसरा मामला गुढ़ थाना अंतर्गत नर्रहा के पास का है, जहां दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। आनन-फानन में पुलिस ने सभी को चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलाहल, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews