Rewa News: जिले में तेज रफ्तार का कहर, दो हादसों में 2 युवकों की मौत

Rajasthan News

Rewa News : रीवा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ही दिन दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, दोनों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

पहला मामला

पहला मामला नईगढ़ी का है, जहां सुमेदा कला थाना का रहने वाला दिलीप पाण्डेय सड़क हादसे का शिकार हो गया जो कि पूर्वा से नईगढ़ी जा रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। इधर, परिजनों को सूचना मिलते ही उनके गांव में मातम फैल गया है।

दूसरा मामला

वहीं, दूसरे मामले में मृतक रामपुर कर्चुलियान सब स्टेशन में कार्यरत था जो कि पश्चित बंगाल का रहने वाला था। जिसकी करंट लगने से मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews