
अखिल त्रिपाठी/रीवा। पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आबिद खान के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
गुढ़ पुलिस को मुखबिरी से सूचना मिली थी कि रीवा से खजुआ अवैध शराब ले जाई जा रही है। जिसके बाद गुढ़ थाना क्षेत्र के खजुहा की ओर आ रही सफेद रंग की बुलेरो का पीछा किया गया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिर में धरा गया। इस गाड़ी में पुलिस ने 6 पेटी अवैध शराब बरामद की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक पटेल की उम्र 22 साल है, उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

