APSU में इन्वेस्टर रीजनल सेमिनार का आयोजन, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर मंथन

APSU में इन्वेस्टर रीजनल सेमिनार का आयोजन, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर मंथन

रीवा: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में NSE, NSDL और SEBI मुम्बई के द्वारा रीजनल इन्वेस्टर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.पी. पाठक मौजूद रहे। कुलपति एनपी पाठक ने परिवार की अर्थव्यवस्था का सरल उदाहरण देते हुए जीवन मे व्यय, बचत, निवेश और वित्तीय प्रबंधन समेत जोखिम का महत्व समझाया। सेमिनार में विशेष रूप से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुम्बई के क्षेत्रीय प्रबंधक असलम शेख और एन.एस.डी.एल. मुम्बई के सहायक प्रबंधक श्री मेहुल मेहता ने स्टॉक एवं सिक्युरिटीज मार्केट के विभिन्न पक्षों पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के  समय विभिन्न तरह की सावधानियों के बारे में बताया, दोनों ही विशेषज्ञों ने शेयर ट्रेडिंग के सुरक्षात्मक पहलुओं सावधानीपूर्वक शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत मे मुंबई से आये विशेषज्ञों को रीवा के प्रसिद्ध सुपारी के गड़पति जी यादगार स्वरूप भेंट किये गए । इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विभाग की शिक्षिका डॉ ईशा कौर राखरा ने किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews