
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में कुछ मचले बदमाशों ने प्राचीन शिव मंदिर पर JCB चला दिया। जिसकी सूचना पाते ही बजरंग सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। केवल इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं ने मंदिर के पुजारी पर कॉम्प्लेक्स मालिक को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी भी तरह कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। आइए जानें पूरा मामला…

रात 10 बजे की घटना
दरअसल, घटना शुक्रवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। जब जेसीबी चलाकर प्राचीन शिव मंदिर को गिराया जा रहा था। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर इसका विरोध किया। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा, चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय, समान थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील गुप्ता, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी और यातायात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप तिवारी मौके पर पहुंचे और जैसे- तैसे मामले को शांत करवाया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में होगी कार्रवाई
वहीं, प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस कारनामे में कुछ नेता भी शामिल हैं। जिनके इशारे पर मंदिर को गिराया जा रहा है। साथ ही, पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनकर जेसीबी को लौटा दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगा।

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

