जेपी नड्डा का INDI अलायंस पर बड़ा हमला, कहा ‘सारे घोटालेबाज़ या तो जेल में हैं या बेल पर है’

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रीवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी अलायंस में सारी परिवारवादी पार्टियाँ इकट्ठी हो गई हैं। ये सब अपने परिवार को बचाने वाली और भ्रष्टाचारी पार्टियाँ हैं। मोदीजी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।
Bjp

JP Nadda attacked INDI Alliance : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को रीवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है और विकसित भारत बनाने का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका नेतृत्व पीएम मोदी जैसे प्रभावशाली नेता कर रहे हैं जिनके कार्यकाल में देश की राजनीति की परिभाषा, चाल चलन, चरित्र, काम करने का तरीक़ा सब बदल गया है। इससे पहले क्षेत्र और जाति धर्म के भेद पर राजनीति होती थी लेकिन आज विकासवाद का चुनाव हो गया है, विकास ही उद्देश्य बन गया और विकास के नाम पर ही चुनाव हो रहे हैं।

‘मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद का चुनाव‘

जेपी नड्डा ने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री जी हमारी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। 10 वर्ष पहले वोटबैंक की राजनीति के आधार पर चुनाव होते थे… आज मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद का चुनाव हो गया है। आज बीजेपी नेता अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रहे हैं, लेकिन पहले कांग्रेस सिर्फ़ लोकलुभावन वादे करती थी और बाद में भुला देती थी। यही उसकी रीति नीति है। पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ दो घर ही मिलते थे। आज मोदी जी ने पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए हैं और अगले 5 साल में 3 करोड़ घर और बनेंगे। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आज मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल आए हैं। ये बदलता भारत है। पहले हमारी माताओं-बहनों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता था। आज जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल कनेक्शन देने का काम किया गया है। पहले हमारी माताओं-बहनों को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। आज मोदी जी ने इज्जत घर देकर महिलाओं का सम्मान किया है।

‘इंडी अलायंस के नेता जेल में हैं या बेल पर हैं‘

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में गाँव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, पीड़ित, किसान, महिलाएँ सभी को मोदी जी ने ताक़त दी है। आज हमने हर क्षेत्र में विकास किया है। ये विकास की कहानी आगे बढ़ती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘इंडी अलायंस में सारी परिवारवादी पार्टियाँ इकट्ठी हो गई हैं। ये सब अपने परिवार को बचाने वाली और भ्रष्टाचारी पार्टियाँ हैं। मोदीजी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडी अलायंस वाले अपनी रैली में दो कुर्सियां खाली रखते हैं कि ‘हमारे दो मुख्यमंत्री जेल में हैं, हमने उनकी जगह खाली रखी है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 4 जून, 2024 आने दीजिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी जी की मुहिम और तेज होगी और बाकी लोगों को भी सजा मिलेगी। एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, दूसरी तरफ इंडी ठगबंधन के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। इनके ज़्यादातर नेता या तो बेल पर हैं या जेल में हैं। ‘ जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलायंस सनातन विरोधी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। कांग्रेस ने प्रभु श्री राम को काल्पनिक बताया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराया। सनातन को डेंगू और मलेरिया कहा। कांग्रेस पार्टी हमेशा हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। कांग्रेस ने प्रभु श्री राम को काल्पनिक बताया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराया। सनातन को डेंगू और मलेरिया कहा। उन्होंने कहा कि देश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने के लिए उनकी पार्टी प्रतिबद्ध है और इसके लिए उन्होंने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।

[dgv_vimeo_video id=”938149105″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews