
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा से बड़ी खबर सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई थी। दरअसल, जिला में स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे मज़दूर की हत्या का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी मृतक की पत्नी तो उसने आनन- फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। साथ ही, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला ने उन्हें जानकारी दी कि अज्ञात लोगों ने आधी रात में मेरे पति की हत्या कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल, आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, मामले में प्रिंटर प्रिंट, डॉग स्क्वॉड टीम और एफएसएल यूनिट को बुलाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक के दो बच्चे है। वह अपनी मां के साथ गांव में रहते थे जबकि पत्नी को पति के मेरठ से आने की भनक लग गई थी। ऐसे में वह सीधी से भागकर रीवा अपने बहन के घर आ गई। इसी बीच रात में पति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

