Lokayukta Action : 40,000 रुपये की रिश्वत लेते विकास खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : 40,000 रुपये की रिश्वत लेते विकास खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Rewa Lokayukta Police Action : रिश्वत लेने वाले शासकीय सेवकों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है बावजूद इसके भ्रष्ट अफसर और कर्मचारी रिश्वत लेने से भय नहीं खा रहे, आज सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर रिश्वतखोर अधिकारी को ट्रेप किया है।

जानकारी के अनुसार रीवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले नसीर खान ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने अमरपाटन के विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार निगम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

आवेदन में नसीर खान ने बताया कि वे प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 है और वे निलंबित चल रहे हैं उनको निलंबन से बहाल करने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)  अमरपाटन राजेश कुमार निगम तथा अशोक कुमार गुप्ता जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय 40,000/- रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जांच की और रिश्वत मांगे जाने की  पुष्टि होने के बाद आवेदक को रिश्वत की राशि के साथ तय समय पर बीईओ कार्यालय भेजा, नसीर खान बीईओ राजेश कुमार से जाकर मिले और उन्हें रिश्वत की राशि 40,000/- रुपये दी।

आवेदक नसीर खान ने रिश्वत की राशि देने के साथ ही लोकायुक्त टीम को इशारा कर दिया और लोकायुक्त पुलिस ने बीईओ राजेश कुमार निगम और उनके सहयोगी जूनियर ऑडिटर अशोक कुमार गुप्ता को रंगे हाथ रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया, पुलिस ने इनके हाथ धुलवाए तो उसमें से गुलाबी रंग निकला जिसके बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews