Lokayukta Police Rewa Action: लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

jabalpur

Lokayukta Police Rewa Action : रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एक शिकक्ष ने कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया था। जिसपर टीम का गठन कर प्लान बनाया गया। जिसके तहत, पटवारी को घूस लेते ट्रेप किया गया है। विस्तार से जानें यहां…

मनगवां तहसील का मामला

दरअसल, मामला मनगवां तहसील के उलही कला-53 का है। जब आज सुबह पड़रिया स्थित आरोपी के निजी आवास में दबिश दिया गया। जब पीड़ित शिक्षक शैलेंद्र द्विवेदी पटवारी सियालाल साकेत के घर पर रकम लेकर पहुंचा था। तभी अचानक प्लान के तहत आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुछताछ जारी

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि पटवारी ने आरोपी से भूमि सीमांकन करने के एवज में रकम मांगी थी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, उससे पुछताछ भी जारी है। बता दें कि पूरी कार्रवाई के दौरान 12 अधिकारी मौजूद थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews