मध्यप्रदेश के रीवा में सबसे लंबी सिंगल लेन रेलवे सुरंग बनकर तैयार, सुरक्षा होगी हाईटेक

मध्यप्रदेश के रीवा में सबसे लंबी सिंगल लेन रेलवे सुरंग बनकर तैयार, सुरक्षा होगी हाईटेक

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | मध्यप्रदेश की सबसे लंबी रेलवे टनल बनकर तैयार हो चुकी है। बहुत जल्द यहां की लोगों को इसकी बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। बता दें कि यह 3.33 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। जिसमें सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं जो कि काफी हाईटेक होगी। दरअसल, इस सुरंग को रीवा के गोविंदगढ़ में छुहिया घाटी को काटकर बनाई गई है ताकि ललितपुर-सिंगरौली लाइन को आसानी से जोड़ा जा सके। जल्द ही इस सुरंग का टेस्टिंग किया जाएगा और इस साल के आखिरी में लोगों को इसकी सौगात दे दी जाएगी। फिलहाल, इसके लिए कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। इस सुरंग को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्तवपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन मिलेगा लाभ 

रीवा और सीधी के बीच यह टनल 10 किलोमीटर घुमावदार रास्ते में बनाया गया है। जिसके कारण यह दूरी महज कुछ किलोमीटर की रह गई है। बता दें कि इस टनल के एक तरफ रीवा जिले का गोविंदगढ़ है, तो वहीं दूसरी तरफ सीधी जिले का बघवार है जो कि अपने आप में अद्भुत है। केवल इतना ही सरकार ने सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए इसके अंदर हाईटेक CCTV कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इसके साथ ही इसके भीतर 50 से 100 हाई मास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। सुरंग के अंदर किसी कारणवश अगर ट्रेन रुक जाती है तो इसके लिए तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट का मैसेज जाएगा। साथ ही जगह-जगह अनाउंसमेंट की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें – Khargone : रामनवमी जुलूस के दंगाइयों से लाखों वसूलेगी सरकार, 15 दिन में जमा करवानी होगी राशि 

वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO राहुल श्रीवास्तव कहा कि, रीवा जिले को सिंगरौली से रेल लाइन द्वारा जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना में गोविंदगढ़ स्थित छुहिया घाटी पर बनी रेलवे सुरंग एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके बनने से सड़क मार्ग का दबाव कम होगा। समय की बचत होगी साथ ही रेलवे के माल भाड़े का आवागमन भी सुगम होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि, रेल विभाग द्वारा 107 करोड़ रुपये की लागत तय की गई थी।

यह भी पढ़ें – इस दिवाली कुम्हारों को मिला बड़ा तोहफा, रीवा कलेक्टर ने जारी किए ये निर्देश

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews