रीवा में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 ओवरलोड वाहनों को किया जब्त

MP transport department

Rewa News : रीवा में खनिज विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां 9 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर लिया गया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि यह कार्रवाई कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर की गई। बता दें कि वाहन में जरुरत से अधिक मात्रा में माल ले जाया जा रहा था। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

mp transport

मामला दर्ज

दरअसल, कई दिनों से वाहनों में क्षमता से अधिक सामान भरकर परिवहन किया जा रहा था। जिसपर कार्रवाई की गई है। बता दें कि जिन वाहनों को जब्त किया गया हैं उन पर मध्य प्रदेश खनिज अवैध खनन और परिवहन तहत भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमार कार्रवाई जारी

इस कार्रवाई में संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी वसंतराम, सहायक खनिज अधिकारी विद्याकान्त तिवारी, प्रभारी खनिज निरीक्षक शिशिर यादव शामिल रहें। जिन्होंने मोहनिया बाइपास सहित अन्य कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews