रीवा के रूई गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बनी वजह, लाखों का हुआ नुकसान, पढ़े पूरी खबर 

रीवा के रूई गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बनी वजह, लाखों का हुआ नुकसान, पढ़े पूरी खबर 

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। रीवा (Rewa) कोतवाली के अंतर्गत घोंघर मोहल्ला के एक रूई गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग के कारण लाखों की रूई जलकर खाक हो गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है, देखते-देखते इस आग ने भयानक रूप ले लिया। गोदाम में लगी आग इतनी भयावह थी की इसके लिए दमकल को बुलाया गया और इसपर काबू पाने में 2 घंटा से अधिक का समय लगा। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में मदद की।

यह भी पढ़े…कात्या, बापजी और बलवंत राय को धूल चटाने वाले एक्शन हीरो सनी देओल को जन्मदिन की शुभकामनाएं

मिली जानकारी के मुताबिक रूई गोदाम के मालिक मो. एजाज है। यह आग एक छोटे से शॉर्ट सर्किट से लगी। जब आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआँ देखा तब उन्हें आग का पता चला। देखते ही देखते इस की लपटों ने आसपास के क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया और गोदाम के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। दमकल के आने पहले स्थानीय लोगों ने मोटर स्टार्ट करके आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन यह कोशिश असफल रही।

सूचना मिलते ही दमकल की तें घटनास्थल पर पहुंची और करीब 2 घंटों में आग को कंट्रोल कर पाए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया। रिपोर्ट की माने शेख गुलफाम इस गोदाम के मालिक है, लेकीन इसे मो. एजाज से रेंट पर रहा है। बताया जा जा रहा है यहाँ पूरे सीजन की रूई स्टोर की गई थी और करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews