मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना मऊगंज, 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ही फहराया जाएगा तिरंगा

मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना मऊगंज, 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ही फहराया जाएगा तिरंगा

Mauganj Become New District of MP : मध्य प्रदेश के रीवा से अगल होकर मऊगंज अब 53वां जिला बन गया है। सरकार की तरफ से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि रीवा जिले की 03 तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी को समाविष्ट कर नवीन जिले का गठन किया जा चुका है। जिसका मुख्यालय मऊगंज होगा। जिसकी कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार 645 होगी। इनमें 6 लाख मतदाता होंगे। दरअसल, रीवा में सीएम चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि नईगढ़ी तहसील के 382 गाँव, मऊगंज तहसील के 341 तहसील के, 343 गाँव हनुमना तहसील के और देव तालाब तहसील के गाँव जोड़कर नया जिला होगा।

सीएम ने की थी घोषणा

सीएम शिवराज ने मंच से कागज लहराते हुए कहा था कि मैं नक्शा भी लेकर आया हूँ, पूरी तैयारी करके आया हूँ जैसे परीक्षा से पहले तयारी करते हैं वैसे ही पूरी तैयारी करके आया हूँ, आज से इस नए जिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 15 अगस्त को यहाँ झंडा फहराया जायेगा। वहीं, जिला मऊगंज के गठन बाद रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगवां शेष रहेंगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews