Rewa News: चोरी के शक में नाबालिग से की मारपीट, हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझाया। साथ ही पुलिस और प्रशासन के टीम मौके पर तैनात है। आईए जानते हैं विस्तार से...
Rewa News: चोरी के शक में नाबालिग से की मारपीट, हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक खबर सामने आई है, जहां 14 वर्षीय लड़के की मौत के बाद गुस्सा आए परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझाया। साथ ही पुलिस और प्रशासन के टीम मौके पर तैनात है। आईए जानते हैं विस्तार से…

जवां का मामला

दरअसल, मामला 2 दिन पहले जवां के बिजावर गांव का है जब चोरी के संदेह में 14 साल के किशोर को बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजू बसोर के रूप में की गई है।

कार्रवाई की मांग

इधर, परिजनों का कहना है कि 2 महीने पहले परिवार के बुधनी बंसल के यहां चोरी हुई थी। इस मामले को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है, इसी का बदला लेने के लिए शक के आधार पर उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

एसडीओपी ने कही ये बात

मामले को लेकर एसडीओपी आरडी धुर्वे ने कहा कि मामला एक ही परिवार का है। जब दो पक्षों में चोरी को लेकर बच्चों के साथ मारपीट की गई है। दोनों ही तरफ काउंटर फिर दर्ज करवाई गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews