Rewa News: रीवा में नाबालिग लड़की बच्चे को जन्म देकर अस्पताल से हुई फरार, बच्चे की मौत

Rewa News: रीवा में नाबालिग लड़की बच्चे को जन्म देकर अस्पताल से हुई फरार, बच्चे की मौत

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया और फिर बच्चे को छोड़कर भाग गई। मां के जाते ही बच्चे रोने लगा, जिससे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

अस्पताल से फरार

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 6 जनवरी की रात एक नाबालिग भर्ती हुई थी। किशोरी ने प्रसव पीड़ा के बाद 7 जनवरी को एक नवजात बच्चे को जन्म दिया और कुछ ही घंटे बाद किशोरी चोरी छिपे अस्पताल से फरार हो गई। जिसके बाद बच्चा रोने लगा और उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। बता दें ओपीडी की पर्ची में किशोरी ने अपना पता रामपुर नैकिन जिला सीधी लिखाया था। ऐसे में संबंधित पुलिस तुरंत खबर दी गई है। वहीं, रामपुर नै​किन पुलिस जब लड़की के घर पहुंची तो उसके घर पर ताला लटका मिला। लड़की के साथ उसका पूरा परिवार भी लापता है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर SGMH चौकी पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की सूचना सीधी जिले की रामपुर नैकिन पुलिस को भेजवाया है। संबंधित पुलिस किशोरी के गांव गई थी। जहां लड़की व ​परिजन नहीं मिले है। संभावना जताई जा रही है कि किशोरी के साथ बलात्कार हुआ था। मामले को छिपाने के लिए किशोरी दूसरे जिले में जाकर बच्चे को जन्म दे दी। ऐसे में पुलिस पीड़िता को खोजकर मामला दर्ज करना चाहती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews