रीवा – नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने किया खुद को आग के हवाले

rape victim burnt herself in rewa

रीवा, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश(madhya pradesh) में लगातार महिलाओं के प्रति अपराध (crime against women) का बढ़ता ग्राफ शासन-प्रशासन पर कई सवाल खड़े करता है। आए दिन मध्य प्रदेश से दुष्कर्म (rape in madhya pradesh) के मामले सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला रीवा जिले (rewa) से सामने आया है, जिसमें दुष्कर्म (rape) से पीड़िता नाबालिग लड़की ने खुद को आग लगा ली (rape victim set fire on herself) । मामला रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र का है,जहां घर पर अकेली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

दुष्कर्म से दुखी होकर पीड़ता ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। वहीं जिन नाबालिग आरोपी (minor accused) ने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था उन्होंने ही पीड़िता की आग बुझाई और वहा से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाा है।

ये भी पढ़े – कैसे करे बलात्कारियों से अपना बचाव, इन तरीकों से आप चखा सकती है दूष्कर्मियों को धूल

वहीं मामले का पता लगते ही पीड़िता के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे है, जहां उसका उपचार (treatment) चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार (arrest) कर लिया है, साथ ही उनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि पीड़िता की उम्र 14 साल है, जिस समय पीड़िता से साथ दुष्कर्म (rape) की वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त उसके परिजन रिश्तेदार के घर गए हुए थे।

बता दें कि शाम 4 बजे उसके घर एक नाबालिग घुस गया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ रेप को अंजाम दिया। अपने साथ हुई दुष्कर्म (rape) से दुखी होकर पीड़िता (victim) ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जैसे ही आग ने पीड़िता के शरीर को पकड़ा वैसै ही नाबालिग आरोपी (minor accused) ने तुंरत गद्दा डालकर आग को किसी तरह बुझा दिया और वो वहां से फरार हो गया।

वहीं पूरे मामले पर एसडीओपी डीपी सिंह (sdop dp singh) का कहना है कि दोनों नाबालिगों के बीच प्रेम प्रसंग (love relationship between minors) था,जिसके चलते पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। बाकि जांच के बाद रेप के बारे में मालूम होगा। आग लगने से पीड़िता का पूरा शरीर झुलस गया है, फिलहाल उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (community health centre) में चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews