MP: समिति प्रबंधक के घर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

MP: समिति प्रबंधक के घर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

रीवा।

मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त (Special Establishment Police Lokayukta)  ने समिति प्रबंधक (Committee manager) के घर छापा मारा है, जिसमें नकदी सहित तीन करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। आय से अधिक संपत्ति मामले की ये कार्रवाई की गई है।जांच में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। इसमें एक डीएसपी, 3 सब इंस्पेक्टर और पुलिस फोर्स समेत 40 कर्मचारियों को लगाया गया है।

दरअसल,लोकायुक्त की टीम ने त्योंथर जनपद क्षेत्र के अमिलिया गांव में समिति प्रबंधक शुक्रमणि मिश्रा (Committee Manager Shukramani Mishra) के घर छापेमार कार्रवाई की।समित प्रबंधक शुक्रमणि मिश्रा के घर सुबह चार बजे लोकायुक्त की 40 सदस्यीय टीम ने ये छापा मारा है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि समिति प्रबंधक शुक्रमणि मिश्रा के अमिलिया गांव स्थित निवास पर सुबह छापे की कार्रवाई की गई। इसमें 66 हजार रुपए की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, पांच ट्रक, दो जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर, 52 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि सहित कुल 3 करोड 20 लाख रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews