MP News : फोन नहीं दिलाना मां-बाप को पड़ा भारी, छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

personality test

MP News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक माता-पिता को अपनी बेटी को एंड्राइड मोबाइल नहीं दिलाना भारी पड़ गया। दरअसल छात्रा को माता पिता ने एंड्रॉयड फोन दिलाने से मना किया तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि 12वीं क्लास की एक छात्रा ने जहर खा लिया। जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

वह जहर खाने के बाद स्कूल चली गई थी लेकिन स्कूल में उसकी हालत काफी ज्यादा नाजुक हो गई जिसको देख के पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। ऐसे में शिक्षकों ने तत्काल छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद छात्र को गांधी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब ये बात सामने आई कि छात्रा ने ये कदम क्यों उठाया है तो सभी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक, जानकारी के मुताबिक छात्रा शासकीय हाई स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ती है। जब उसने अपने माता-पिता से एंड्रॉयड फोन दिलाने की बात कही तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन छात्रा को पढ़ाई में दूसरे बच्चों की तरह आगे बढ़ना था इस वजह से उसने मोबाइल दिलवाने की मांग की। लेकिन नहीं मिल पाने पर उसने जहर खा लिया। फ़िलहाल छात्रा का उपचार किया जा रहा है। जैसा कि आप सभी जानते है एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल छोटे से छोटे बच्चे करने लगे है। कई लोगों के लिए तो ये आफत बन चुकी हैं। लेकिन आजकल पढ़ाई भी इसकी मदद से ही की जाती है। इस वजह से बच्चों को फ़ोन की जरुरत लगती है। लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर ये ही बच्चे गलत कदम उठा लेते है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews