MP News: 17 अप्रैल से रीवा-मुंबई के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां जानें शेड्यूल

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

MP News : रीवा-मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेन की सेवा शुरू होने जा रही है जो कि विंध्य वासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है जो मुंबई के लिए अपने घरों से दूर रहते हैं। इससे उन्हें अपने परिवार और मित्रों से मिलने का अधिक सुविधा मिलेगी। बता दें कि पहली साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से रेलवे को अच्छा राजस्व मिला था इसलिए दूसरी ट्रेन के संचालन को भी मंजूरी दे दी गई है। साथ ही, यह उम्मीद जताई गई है कि इस समर स्पेशल ट्रेन के संचालन से विंध्य वासियों को बहुत लाभ मिलेगा।

11-11 फेरों में चलेगी ट्रेन

रेलवे ने रीवा से पनवेल के बीच स्पेशल ट्रेन की सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन 11-11 फेरों में चलेगी। इसके अलावा, रीवा से पनवेल के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। रेलवे ने उन लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया है।

रीवा में होगा मेंटेनेंस

बता दें कि नई समर स्पेशल ट्रेन विंध्य क्षेत्र से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इससे यात्रियों को दूसरे रास्तों से जाना नहीं पड़ेगा और अपने मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते हैं। रीवा-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का आरक्षण विशेष किराये पर होगा क्योंकि यह एक समर स्पेशल ट्रेन है जो सीजनल ट्रेन के रूप में चलती है। यह ट्रेन रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू होती है और पनवेल जंक्शन तक जाती है। इस ट्रेन का मेंटेनेंस भी रीवा में ही किया जाएगा।

टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 01751 रीवा-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से 25 जून तक हर सोमवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर दोपहर 1:50 बजे सतना और दोपहर 2:35 बजे मैहर और रात 11:35 बजे पनवेल पहुंचेगी। इसी तरह डाउन ट्रेन संख्या 01752 पनवेल-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 27 जून तक हर मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे पनवेल से चलकर शाम 6:35 बजे मैहर, शाम 7:05 बजे सतना और रात 8:05 बजे रीवा पहुंचेगी। ट्रेन सतना स्टेशन पर 5 मिनट की जगह 10 मिनट रुकेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews