Rewa News: रीवा में चुनावी रंजिश को लेकर की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजावीन कारावास की सजा

Rewa News: रीवा में चुनावी रंजिश को लेकर की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजावीन कारावास की सजा

Rewa News : मध्यप्रदेश में रीवा पुलिस ने तिघरा हत्याकांड में दो आरोपियों को सजा सुनाई है। बता दें करीब 4 साल पहले चुनावी रंजिश को लेकर भगवानदीन द्विवेदी को लेकर पीट- पीटकर हत्या की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने दो लोगों को आजीवन कारावास व 10-10 हजार के अर्थदण्ड से दंडित किया है। वहीं, चार लोगों के खिलाफ सबुत नहीं पाए जाने पर दोषमुक्त कर दिया है।

चुनावी रंजिश के कारण की थी हत्या

मामले को लेकर जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि, 31 मार्च 2018 को फरियादी त्रिभुवन द्विवेदी ने सेमरिया थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही सुदीप तिवारी और वीरेन्द्र शुक्ला से चुनावी रंजिश के कारण मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

ट्रायल के दौरान पाया दोषी

वहीं, मामले में सेमरिया पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 34 का अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने चालान क्रमांक 141/18, 18 जुलाई 2018 को तैयार कर प्रकरण क्रमांक 312/18, 24 जुलाई 2018 को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद मामले में अष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश ने ट्रायल के दौरान दो आरोपियों को दोषी पाया है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews