Rewa News : रीवा-सीधी मार्ग 8 घंटे रहेगा बंद, बड़ें वाहनों के लिए रूट किया गया परिवर्तित

Rewa News : रीवा-सीधी मार्ग 8 घंटे रहेगा बंद, बड़ें वाहनों के लिए रूट किया गया परिवर्तित

Rewa News : आज मध्य प्रदेश के लिए काफी खास दिन है। दरअसल, आज रीवा में राज्य की सबसे चौड़ी 6 लेन की सड़क का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें इस टनल का लोकार्पण केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। जिसके लिए अभी से ही तैयारियां पूरी हो चुकी है। साथ ही, जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी व्यंकटेश्वर राव ने समारोह स्थल का गुरुवार को भ्रमण कर तैयारियों का जायजा भी लिया था। वहीं, आज मोहनिया टनल के उद्घाटन के दौरान नेशनल हाईवे-39 मार्ग को 8 घंटे के लिए डायवर्ट किया गया है।

9 बजे से शाम के 5 बजे तक बंद

बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान भीड़ को देखते हुए सीधी-रीवा जिला प्रशासन की सहमति से रुट को सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, राहगिरों को परेशानी ना हो इसके लिए मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया है। VVIP मूवमेंट के मद्देनजर रीवा की गुढ़ पुलिस बैरिकेडिंग कर वाहनों को आगे नहीं जाने देगी। वहीं, सीधी की छोर पर चुरहट पुलिस यातायात व्यवस्था बनाएगी।

रीवा से सीधी जाने के लिए परिवर्तित मार्ग

दरअसल, रीवा से साधी जाने वाले लोगों को आज शाम 5 बजे तक बिछिया, गड्डी मोड़, शिवपुरवा, फिर रामपुर नैकिन, चुरहट होते हुए सीधी पहुंचना होगा। हालांकि, रुट काफी लंबा है लेकिन प्रशासन ने भीड़ में कोई असामाजिक घटना ना घटति हो इसे मद्देनजर रखते हुए इस रुट को बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

सीधी से रीवा जाने के लिए परिवर्तित मार्ग

वहीं, सीधी से रीवा जाने के लिए चुरहट, रामपुर नैकिन, शिवपुरवा, गड्डी मोड़, बिछिया होते हुए भी जा सकते हैं। हालांकि, सीधी-रीवा मार्ग पर छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं है लेकिन बड़ें वाहनों पर रोक लगाई गई है ताकि जाम की समस्या ना उत्पन्न हो।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews